फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर नकदी-मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी को ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे के बल पर उससे नकदी और मोबाइल लूट लिया। बाद में बदमाश व्यापारी को पीटकर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। तहरीर मिलने पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊंचा मंदिर निवासी किराना व्यापारी चंदन गुप्ता ने बताया कि रविवार की सुबह वह व्यापार की बकाया वसूली करने के लिए शाहजहांपुर गए थे। शाम को बाइक से लौटते वक्त गांव भदेनकंजा के पास नहर मार्ग पर एक देवस्थल के पास पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही तमंचा निकालकर उस पर तान दिया और धमकाने लगे। एक बदमाश ने व्यापारी से 50 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई कर दी और भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी से जानकारी जुटाई और घटना को दबाने की नियत से घर भेज दिया। आरोप है कि बदमाशों का पता लगाने की भी पुलिस ने कोशिश नहीं की। दूसरे दिन सोमवार को पीड़ित व्यापारी ने थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुरागरसी को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें