फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बब्बर खालसा से जुड़े सिद्धू, रिंदा और फतेह सिंह पर रंगदारी मांगने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/पूरनपुर। आईलेट संचालक को धमकी देने और रंगदारी मांगने पर पूरनपुर पुलिस ने सिद्धू, रिंदा और फतेह सिंह बागी पर केस दर्ज किया है। आईलेट संचालक को यूरोप (लंदन) और पाकिस्तान से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उसने शुक्रवार को पूरनपुर कोतवाली में शिकायत की थी। तीनों आरोपी बब्बर खालसा के आतंकी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

घुंघचाई क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी मलकीत सिंह ग्लोबल गेटवे सेंटर के नाम से आईलेट चलाते हैं। शुक्रवार को मलकीत ने पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर लंदन और अन्य स्थानों से फोन कर रंगदारी मांगे जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की थी। उसे कई बार फोन किया गया।
आशंका जाहिर की थी कि मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी कहीं उसे ही मारने तो नहीं आए थे। आईलेट संचालक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे में आईलेट संचालक ने बताया कि सात सितंबर 2024 को रात करीब नौ बजे उसके निजी नंबर पर दो अज्ञात लोगों की अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

इसमें एक कॉल लंदन से सिद्धू नामक व्यक्ति और दूसरी कॉल रिंद की पाकिस्तान से आई थी। कॉल के दौरान सिद्धू ने उसका नाम लेते हुए कहा कि तुम्हारे बारे में बहुत जानकारी मिल चुकी है। 10 लाख दो, नहीं तो गोलियों से भून दिया जाएगा। हम बब्बर खालसा के सदस्य हैं। मलकीत ने यह भी बताया कि वह सितंबर माह में लंदन में था, उस दौरान भी सिद्धू ने कॉल कर उसे धमकाया था।
इसके बाद छह दिसंबर 2024 को रात करीब एक बजे फतेह सिंह बागी ने उसे कॉल कर धमकाया था। पुलिस ने बब्बर खालसा के तीनों आतंकियों के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की टीमें तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें