फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के खिलाफ बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। ढाई माह पूर्व अचानक घर में मौजूद बेटे की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर मृतक के पिता ने पत्नी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले वर्ष 14 दिसंबर को वह घर पर नहीं था। इस बीच उसके पुत्र नीलेश की मृत्यु हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोप है कि बाद में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उसके पुत्र की हत्या उसकी पत्नी गेंदावती ने की है। इसके बाद थाना और एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गेंदावती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें