फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के नाम पर वसूली करने वाले कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोटेदारों का लाइसेंस निरस्त कराने की धमकी देकर उनसे एक विधायक के नाम पर वसूली करने वाले कोटेदार के खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की छानबीन शुरू हो गई है। अब उन कोटेदारों के बयान लिए जाएंगे, जिनसे वसूली होती रही है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक रजनीश शुक्ला ने बताया कि नगर का एक कोटेदार अन्य कोटेदारों से कई वर्षों से एक विधायक के नाम पर रंगदारी वसूल रहा था। कोटेदारों ने इसकी जानकारी विभाग को दी। कोटेदारों ने बताया कि रंगदारी न देने पर वह दुकान बर्खास्त कराने की धमकी भी देता था। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि वसूली से शासन की छवि धूमिल हो रही थी। इसकी जानकारी एसडीएम आरके राजवंशी और डीएसओ विकास कुमार को दी गई।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मोहल्ला दुबे के कोटेदार अमित भोजवाल को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में विधायक के नाम और क्षेत्र का उल्लेख नहीं किया गया है। पुलिस विवेचना के दौरान जब कोटेदारों के बयान लेगी तो पूरा मामला खुलेगा।
विज्ञापन

बीसलपुर नगर का एक कोटेदार काफी समय से जिले के एक विधायक के नाम पर कोटेदारों से वसूली कर रहा था। रुपये न देने पर कोटेदारों को लाइसेंस निरस्त कराने की धमकी भी देता था। मामला जब संज्ञान में आया तो जांच कराई गई और प्रमाण जुटाए गए। उसके बाद कोटेदार के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस को साक्ष्य देकर कार्रवाई कराई जाएगी। -विकास कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें