फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: कार मालिक ने नंबर प्लेट की जगह लिखवाया गरीब, एआरटीओ ने कहा- गाड़ी का होगा चालान

Tue, 23 Jan 2024 07:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक काले रंग की कार के दोनों ओर नंबर प्लेट की जगह गरीब लिखा हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एआरटीओ ने कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन
नंबर प्लेट की जगह लिखा गरीब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में यातायात नियमों को दरकिनार कर नंबर प्लेट की जगह कार मालिक ने रेडियम से गरीब लिखवा दिया। मंगलवार को शहर की सड़कों पर कार दौड़ी तो लोगों की नजर नंबर प्लेट की जगह लिखे गरीब पर पड़ी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद एआरटीओ ने कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


शासन की ओर से वाहन पर धर्म, जाति समेत अन्य नाम लिखवाने पर कार्रवाई करने के आदेश हैं। इसको लेकर कुछ दिन तक सख्ती बरती गई लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक काले रंग की कार के दोनों ओर नंबर प्लेट की जगह रेडियम से गरीब लिखवाया गया। 

UP: सर्दी का सितम... ठंड लगने से बेहोश हुई छात्रा; डीएम के आदेश पर स्कूलों में 28 जनवरी तक छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की इस पर नजर पड़ी तो वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो परिवहन विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले इस कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। गाड़ी का चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें