फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: पीलीभीत में निकाली गईं शोभायात्राएं, राममय हुआ माहौल, जय श्रीराम के गूंजे नारे

Tue, 23 Jan 2024 04:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरा जिला सोमवार को राममय नजर आया। शोभायात्रा के लिए पहले से ही कस्बों और नगर को सजा लिया गया था। जहानाबाद में बुलडोजर पर प्रभु श्रीराम के स्वरूप को बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
नगर पंचायत न्यूरिया मे निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग । संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। जिले भर में सोमवार को शोभायात्राएं निकाली गईं। डीजे पर नृत्य करते लोग भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे। पूरा जिला सोमवार को राममय नजर आया। शोभायात्रा के लिए पहले से ही कस्बों और नगर को सजा लिया गया था। जहानाबाद में बुलडोजर पर प्रभु श्रीराम के स्वरूप को बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई। इसकी खासी चर्चा रही। शोभायात्रा डीजे के साथ कस्बे में घूमी।
विज्ञापन


जहानाबाद। नगर की मुख्य सड़क पर विशेष सजावट की गई। मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बुलडोजर पर सजी श्रीराम की झांकी चर्चा में रही। जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह भंडारे भी हुए। महिलाओं ने भी शोभायात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

अमरिया में दिखा खासा उत्साह
कस्बा अमरिया में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बे के शिव मंदिर से किया गया। मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा नेशनल हाईवे से होकर कैंचूटांडा पहुंची। यहां से कस्बे के भूमिसेन मंदिर, गुप्ता कॉलोनी होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। कस्बे में जगह-जगह शोभायात्रा पर लोगों ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन


बरखेड़ा के केशव मैदान में हुआ यज्ञ
बरखेड़ा के  केशव मैदान में रविवार से शुरू हुए अखंड पाठ के समापन पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही एलईडी पर राम भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा का अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया गयाा। सामूहिक यज्ञ में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यज्ञ में आरएसएस के दिनेश गंगवार, डॉ. मोहन स्वरूप, कैलाश भोजवाल, दीपक पांडेय आदि सपत्नीक शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार, कमलेश शर्मा, शेरसिंह राठौर, सूर्यप्रकाश गंगवार, विवेक सक्सेना, डॉ. सौरभ शर्मा, नागेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।

प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने के लिए उमड़ी भीड़

पूरनपुर में प्राण प्रतिष्ठा का अयोध्या से सजीव प्रसारण दिखाने के लिए नगर पालिका की ओर से रामलीला मैदान में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। इस दौरान रामलीला मैदान में लोगों की खासी भीड़ रही। रामलीला मेला मैदान में मंच पर राम मंदिर का मॉडल बनाया गया था। भगवान श्रीराम की 10 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई। सोमवार सुबह गणेश पूजन के बाद यज्ञ हुआ। विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी आदि ने आहुतियां दीं। मंच पर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता की झांकी सजाई गईं। अंत में प्रसाद में लड्डू, खीर का वितरण किया गया। रामलीला मैदान में राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से खिचड़ी का सामूहिक भोज कराया गया। शाम को सैकड़ों दीप जलाए गए। जमकर आतिशबाजी की गई।

न्यूरिया में भी शोभायात्रा से राममय हुआ वातावरण
न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा स्थित राधा माधव कृष्ण मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य चौराहे से होते हुए मोहल्ला यार खां स्टेशन मार्ग, थाना रोड, नई बस्ती से होकर वापस श्री राधा माधव कृष्ण मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बजरंग अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, शिवचरण शर्मा, मुन्नालाल, राजेंद्र गुप्ता, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा न्यूरिया क्षेत्र की राजा बंगाली कॉलोनी में भी आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान चंद्रशेखर मिस्त्री, राम वैरागी, भागीरथ हलदार, गोविंद मंडल, उपनंद मिस्त्री, सिद्धि सिद्धार्थ, असीम समझदार आदि शामिल थे।

बिलसंडा में यज्ञ के बाद निकाली गई शोभायात्रा
बिलसंडा के आर्य समाज मंदिर में सुबह यज्ञाचार्य केके मिश्र ने यज्ञ कराया। करेली थाने में इंस्पेक्टर जगदीप सिंह मलिक ने सुंदरकांड का पाठ और यज्ञ कराया। ईंटगांव में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में भी झांकियां निकाली गईं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा विधायक विवेक वर्मा इसमें शामिल हुए। आर्य समाज मंदिर पर एलईडी पर प्राणप्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शाम को दीपोत्सव मनाया गया।

नगर पंचायत न्यूरिया मे निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग ।

 

जगह-जगह बांटा गया प्रसाद

 

युवाओं ने निकाली रैली

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें