फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फूंका गन्ना आयुक्त और उप गन्नायुक्त के पुतले

Sat, 19 Dec 2015 11:52 PM IST
दियोरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्रों को पीलीभीत चीनी मिल से संबद्ध न किए जाने से क्षुब्ध होकर क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को गन्ना सेंटर पर प्रदेश के गन्नायुक्त और बरेली के उप गन्नायुक्त के विरोध में प्रदर्शन किया व पुतले फूंके।
विज्ञापन


आसपास के तमाम किसान शनिवार को गन्ना सेंटर पर जमा हुए और गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के गन्नायुक्त और बरेली मंडल के उप गन्नायुक्त के पुतले भी फूंके। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उप गन्नायुक्त और गन्नायुक्त की अनदेखी के चलते ही दियोरिया के दोनों गन्ना सेंटरों को ललितहरि चीनी मिल से हटाकर बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा से गलत ढंग से जोड़ा गया है।

पुतला फूंकने वालों में अनिल गुप्ता, लोकराम शर्मा, कल्लू मिश्रा,  रामू सिंह, मुकीम खां, उसमान खां, तबसील खां, रामकुमार सिंह, सियाराम, श्रीराम, मोहम्मद उमर, नसीम खां, मुन्ने खां, अखलाक खां, अनवार खां, मजीम खां, लल्ला बाबू, संतोष सिंह, राजकुमार समेत तमाम किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें