फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ओवरलोड में जली केबल फिर होने लगे धमाके

विज्ञापन
इसी केबिल में लगी थी आग । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में जगह-जगह एलटी लाइन में फॉल्ट की वजह से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है, ऐसे में बेहतर बिजली व्यवस्था के दावों की पोल खुल रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इस गर्मी में अघोषित बिजली कटौती उपभोक्ताओं को रुला रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों के साथ केबल में भी आग लगने लगी है। बुधवार को स्टेडियम के पास रखे ट्रांसफार्मर की केबल में पहले आग लगी। आग धीरे-धीरे तेज हुई तो तेज धमाके होने लगे। धमाके ऐसे हुए कि मानो दीपावली में पटाखे दग रहे हों। धमाकों को सुनकर सड़क के दोनों ओर वाहन चालक ठहर गए। सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतारों से यातायात भी प्रभावित हो गया।
वहीं आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। करीब 15 मिनट तक आग की लपटें और धमाके होते रहे। इसके बाद बिजली की आपूर्ति काट दी गई। आपूर्ति बंद होने के बाद भी केबल में आग जलती रही। साथ ही शहर में दिनभर अलग-अलग इलाकों में एलटी लाइन में फॉल्ट की वजह से उपभोक्ता गर्मी में परेशान होते रहे।
विज्ञापन

निरंजन कुंज कॉलाेनी, एकता नगर, शिवनगर कॉलोनी, मोहल्ला सुनगढ़ी, मोहल्ला देशनगर, गैस चौराहा आदि इलाकों में दिन के समय में एलटी लाइन में फॉल्ट होते रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया जहां-जहां फाल्ट की सूचना मिली उनको मौके पर जाकर तुरंत सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें