फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग बन रहे त्वचा के रोगी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा वितरण कक्ष पर लगी लाइन । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तापमान में दिनों दिन बढ़ोतरी होने से कई तरह की बीमारियां लोगों को घेर रहीं हैं। ऐसे में सबसे अधिक बीमारी इस समय त्वचा रोग की हो रही। शरीर में पसीना मरने के बाद फोड़े-फुंसी लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्मी के चलते पसीना आ रहा है। उमस भी बढ़ रही है। इससे फंगस इन्फेक्शन की समस्या पनप रही है। शरीर में छोटे-छोटे लाल रंग के चकत्ते पड़ रहे हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि धूप में निकलने पर इसकी एलर्जी से शरीर पर लाल दाने हो रहे हैं। कई लोगों को खुजली की समस्या हो रही है। आंखों में जलन हो रही है। प्रतिदिन इस तरह के लगभग 100 मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की समस्या होने पर मरीज द्वारा उपयोग की गई किसी वस्तु का प्रयोग न करें। अन्यथा दूसरे व्यक्ति में भी यह समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी लोग धूप से बचाव करें। फुल व हल्के कपड़े पहनें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पेय पदार्थों का सेवन करें।

इस तरह करें बचाव
- गीले कपड़े पहनने से बचें।
- सफाई के साथ रहें।
- चेहरे को ढककर निकलें।
- पाउडर का प्रयोग करें।
- ढीले कपड़े पहने ताकि हवा शरीर के अंदर तक जाती रही।

फोटो- 34
क्या कहते हैं त्वचा रोग विशेषज्ञ
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी कहते है कि गर्मी में धूप में निकलने से शरीर में पसीना आता है। यह पसीना अंदर ही सूख जाता है। इससे शरीर के प्रत्येक हिस्से में खुजली के लाल दाने निकल आते हैं। धीरे धीरे यह बढ़ते रहते हैं। समय पर इससे बचाव करें और दवा लें। इस समय ऐसे करीब सौ मरीज रोज आते हैं।

मेडिकल कॉलेज में दवा वितरण कक्ष पर लगी लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें