फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दोपहर तक तेज धूप फिर छा गए बादल

विज्ञापन
सोमवार की दोपहर आसमान में छाये बादल । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार को भी सुबह आठ बजे के बाद सूर्य ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक धूप इतनी तेज रही कि लोगों का निकलना दूभर हो गया। इसके बाद अचानक तेज हवा चली और बादल छा गए। इससे लगा कि बारिश हो जाएगी पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सुबह आठ बजे के बाद ही तेज गर्मी रही। हालत यह रही कि दिन में 12 बजे के बाद सड़क पर सन्नाटा छाया रहा। करीब डेढ़ बजे तेज हवा चली और मौसम कुछ बदला। इसके बाद बादल छा गए। बादल छाने से लगा कि बारिश हो जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बादल ऐसे ही आते-जाते रहेंगे। बारिश की संभावना अभी नहीं है। तापमान भी 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें