फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Tue, 26 May 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला इलाके में एक युवक का शव मंगलवार को बाग में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक नशे का आदी था। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम घियौना में मंगलवार सुबह आबादी के निकट बाग में युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर गांव के प्राइमरी स्कूल के निकट स्थित बाग में आम के पेड़ पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा के मजरा घियौना निवासी हरीशंकर 22 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश मजदूरी करता था। उसके परिवार में बड़ा भाई अरविंद और दो विवाहित बहनें भी हैं। मंगलवार सुबह हरीशंकर घर से निकला और कुछ देर बाद गांव के निकट बाग में आग के पेड़ पर उसका चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला। बाग के निकट पहुंचे ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 

नशे का आदी था युवक 
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक अविवाहित था। घटना की सूचना पर थाना गजरौला पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि युवक नशे का आदी था। पूर्व में गांव के ही एक युवक से उसका मामूली झगड़ा हुआ था। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मौत के बाद मृतक की मां चंपा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें