फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद ललौरीखेड़ा में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख पद पर शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के भाई अजय सिंह गंगवार का एकमात्र नामांकन होने से निर्विरोध जीतना तय है। करीब दो दशक बाद बदलाव हुआ है। इससे पहले 20 साल तक भाजपा नेता सत्यपाल गंगवार के परिवार को कब्जा रहा था।
विज्ञापन

दो दशक में सूबे में सरकार बदलती रहीं, मगर ब्लॉक प्रमुख का पद सत्यपाल गंगवार के परिवार में रहा। इस बार भी उनके बेटे व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवीण गंगवार ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन भाजपा ने शहर विधायक के भाई को अपना प्रत्याशी घोषित किया। प्रवीण गंगवार के निर्दलीय लड़ने की संभावना थी, लेकिन आखिर में उन्हें चुनाव न लड़ने के लिए मना लिया गया। कोई अन्य नामांकन इस सीट पर नहीं हुआ। शहर विधायक ने कहा कि सत्यपाल गंगवार मेरे भाई और प्रवीण गंगवार भतीजे की तरह हैं। ये हम सबकी जीत है। मिलकर ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में विकास के कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें