फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी ने फिर सरकार को घेरा: बोले- बेरोजगारी तीन दशकों में सर्वोच्च स्तर पर, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

Sat, 28 May 2022 09:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के जरिये सवाल किया- कहां गया वो बजट जो इन पदों के लिए आवंटित था? कहा, यह जानना हर नौजवान का हक है। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का उल्लेख करते हुए सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन


सांसद ने शनिवार को एक ट्वीट के साथ चार्ट लगाया है। इसमें केंद्र सरकार और उसके संस्थानों में 60,82,130 रिक्त पदों का विवरण विभागवार दर्ज हैं। कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्मी, पुलिस और न्याय विभाग में पद खाली पड़े हैं। जब बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है, तब यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जहां भर्तियां न होने से करोड़ों युवा हताश व निराश हैं, वहीं ‘सरकारी आंकड़ों’ की मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ खाली हैं। 
विज्ञापन


वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के जरिये सवाल किया- कहां गया वो बजट जो इन पदों के लिए आवंटित था? कहा, यह जानना हर नौजवान का हक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें