फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Gandhi News: वरुण गांधी ने फिर खोला अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा, बोले-बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर, आंकड़े चौंकाने वाले

Sat, 28 May 2022 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सांसद ने शनिवार को एक ट्वीट के साथ चार्ट लगाया है, जिसमें केंद्र सरकार और उसके संस्थानों में 60,82,130 रिक्त पदों का विवरण विभागवार दर्ज है। इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्मी, पुलिस और न्याय विभाग में पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के विभिन विभागों में रिक्त पड़े पदों का उल्लेख करते हुए पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार के सामने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन


सांसद ने शनिवार को एक ट्वीट के साथ चार्ट लगाया है, जिसमें केंद्र सरकार और उसके संस्थानों में 60,82,130 रिक्त पदों का विवरण विभागवार दर्ज है। इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्मी, पुलिस और न्याय विभाग में पद खाली पड़े हैं। जब बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 

जहां भर्तियां न होने से करोड़ों युवा हताश व निराश हैं। वहीं ‘सरकारी आंकड़ों’ की ही मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ खाली हैं। वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए सवाल किया- कहां गया वो बजट जो इन पदों के लिए आवंटित था? यह जानना हर नौजवान का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें