फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएम योगी से मिले विधायक, जमीन से हटाए गए लोगों को दूसरी जगह बसाने की मांग

Mon, 06 Jan 2025 03:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरखेड़ा के भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने लखनऊ जाकर सीएम योगी से मुलाकात की। विधायक ने सीएम को बताया कि जिले के डीएम, एसडीएम और अन्य राजस्व अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिले विधायक स्वामी प्रवक्तानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के कल्यानपुर नौगवां में बन रहे आरसेटी भवन पर शुरू हुए विवाद का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। बरखेड़ा के भाजपा विधायक ने रविवार को मुख्यमंत्री से मिलकर इस जमीन से हटाए गए ग्रामीणों को अन्य स्थान पर जगह आवंटित न कराने की जानकारी दी। विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अन्य मुद्दे भी उठाए। विधायक के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत कल्यानपुर नौगवां में करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के भवन का निर्माण शुरू हुआ है। निर्माण के लिए ग्राम विकास विभाग की ओर से ग्राम सभा की जमीन मुहैया कराई गई। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि भवन के लिए चिह्नित की गई जमीन को खाली कराने के समय डीएम ने यहां के लोगों को दूसरी जगह जमीन मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। अब वह अपनी बात से पलट गए हैं।

विधायक ने कहा कि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उनसे की थी। भवन के पास प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पांच बड़ी सड़कों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों के संबंध में मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिकायत : अधिकारी सही से नहीं कर रहे काम 
विधायक ने बताया कि जिले के डीएम, एसडीएम और अन्य राजस्व अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें