लोकसभा चुनाव को लेकर पीलीभीत में सियासी उठापटक मची है। भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटकर यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। वरुण गांधी के चुनाव लड़ने पर असमंजस बरकरार है। इस बीच भाजपा नेता हेमराज वर्मा ने मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदा है। इससे उनके चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई है।
नगर निकाय चुनाव में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा लोकसभा चुनाव में पार्टी से टिकट लेने की होड़ में थे। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का टिकट फाइनल होने पर उनको झटका लगा है। ऐसे में मंगलवार को हेमराज ने नामांकन पत्र लिया है। उन्होंने बुधवार को अपने आवास गांव टाह में चुनाव को लेकर आपात बैठक बुलाई है। हेमराज वर्मा के नामांकन पत्र लेने से चुनावी गलियारा में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।