फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
पटला पूजन
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल के नये पेराई सत्र के लिए बुधवार को पटला पूजन किया गया। डीएम मासूम अली सरवर ने विधि विधान से पूजा की। बाद में पलटा स्टार्ट का बटन दबाकर मिल को चालू किया। इस दौरान मिल में पहली बैलगाड़ी लेकर आने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

बीसलपुर सहकारी चीनी मिल में नए पेराई सत्र को लेकर बुधवार को सुबह मिल परिसर में हवन पूजन हुआ। इसमें पंडित रमेंद्र मिश्रा के मंत्रोच्चाण पर डीएम मासूम अली सरवर व एसपी सभाराज, जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर सिंह के अलावा एसडीएम वीपी सिंह, सीओ हरीश भदौरिया, मिल के जीएम नरेंद्र राय समेत अन्य अधिकारियों ने हवन में आहुतियां दी। इसके बाद डीएम ने पहले बैलागाड़ी चालक गांव गोवल निवासी रामकिशन को तिलक लगाकर सम्मानित किया और बैलों को पुष्प मालाएं पहनाई और गुड़ खिलाया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लाने वाले गांव पसंडी निवासी हरीश कुमार गंगवार को माला पहनाई और सम्मानित किया। इसके बाद दोनों को वाहनों का वजन किया। इस मौके पर मिल के चीफ इंजीनियर योगेश कुमार गुप्ता, चीफ कैमिष्ट राकेश खन्ना, सीए राकेश खंडवाल, सीसीओ सेवक राम, जेई विनाद दयाल, वीके शुक्ला, आरपी सिंह, रामेश्वर दयाल, वीरेंद्र गुप्ता, एके त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, डॉ. शाहिद कादरी, संतोष कुमार, मुनीश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें