बीसलपुर पुलिस के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
अधिवक्ताओं ने अपने साथी के हमलावरों को गिरफ्तार न किए जाने से क्षुब्ध होकर मंगलवार को तहसील परिसर में पुलिस के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सुबह तहसील परिसर में अधिवक्ता एकत्र हुए और पुलिस के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनके साथी वीरेंद्र पाल दिवाकर ने दो नवंबर को मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के चार लोगों के विरूद्ध मारपीट करने, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और हरिजन एक्ट के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। ऐसे में आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुंसिफ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, मंत्री वीरेंद्र पाल गंगवार, सत्यवीर मिश्रा, अभिषेक कुमार, अशोक अग्रवाल, देवेश बाजपेई, आमोद कुमार, मुकेश शुक्ला, राजाराम, सुनील कुमार, दुर्गेश शर्मा, महेश चंद्र, रामगोपाल, सुमित कुमार, दीपक कुमार और रामेश्वर दयाल आदि अधिवक्ता थे।