फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में बीसलपुर का रहा दबदबा

विज्ञापन
हाईस्कूल में अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करती छात्राएं। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। इस बार हाईस्कूल और इंटर में बीसलपुर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। टॉप टेन सूची में इंटर के नौ और हाईस्कूल के 15 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इंटर की टॉपटेन सूची में 15 मेधावियों ने जगह बनाई। सूची में 11 छात्राएं और चार छात्र शामिल है। टॉप थ्री में पूरनपुर, बीसलपुर और बिलसंडा के विद्यार्थी शामिल रहे तो इसमें बीसलपुर के एसवीएम इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा। टॉपटेन सूची में पूरनपुर के एसवीएम इंटर कॉलेज के दो, बीसलपुर के एसवीएम इंटर कॉलेज के नौ, बिलसंडा के डॉ. गंगाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज की एक, शहर के अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की एक, बीसलपुर के बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज के दो मेधावी जगह बनाने में कामयाब रहे।
इधर, हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में 19 मेधावियों ने जगह बनाई। इनमें 13 छात्र और छह छात्राएं शामिल हैं। एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के 13 मेधावियों का सूची में कब्जा रहा। इससे कॉलेज में खुशी का माहौल दिखाई दिया। हाईस्कूल टॉप टेन सूची में बीसलपुर के एसवीएम इंटर कॉलेज के 13, बीसलपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज के दो, अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की तीन, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एक मेधावी का नाम शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें