फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बर्ड फ्लू का अलर्ट

Thu, 15 May 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एवियन इन्फ्लूएंजा एच-5 वायरस (बर्ड फ्लू) को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी किया गया है। गोरखपुर में मृत बाघिन में वायरस के लक्षण की पुष्टि होने के बाद मुख्यालय के निर्देश पर सतर्कता बढ़ाई गई है। वन्यजीवों के साथ पक्षियों में बर्ड फ्लू को लेकर सचेत किया गया है। डीएफओ की ओर से समस्त रेंजरों को पत्र लिखकर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में सात मई को मृत बाघिन का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया था।
सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बाघिन में एवियन इन्फ्लूएंजा एच-5 वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई। इसके बाद अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेकर जू को बंद करने के साथ प्रदेश के अन्य नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में भी वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर मंगलवार को उच्च अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेशभर के वन अफसरों को जरूरी निर्देश जारी किए। इसके बाद पीटीआर में भी अलर्ट जारी किया गया है। डीएफओ भरत कुमार डीके के अनुसार वायरस को लेकर सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
समस्त रेंज के अफसर और फील्ड स्टाफ के साथ वन्यजीवों की निगरानी कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। वन्यजीवों के साथ पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षणों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अगर वन्यजीवों के साथ पक्षियों की असामान्य मौत का मामला सामने आए तो तत्काल उच्च अफसरों को सूचना देने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही वन्यजीवों का संबंधित पशु चिकित्साधिकारी से परीक्षण कराने पर भी प्रभावी अमल किया जाए। इस तरह की गतिविधियां मिलने पर पशु पालन विभाग को भी जानकारी साझा करने पर जोर देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें