पीलीभीत। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर यातायात नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की रूपरेखा तय की जा रही है। कार्यदायी संस्था की ओर से इस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। वाहनों की रफ्तार और अन्य नियमों की अनदेखी पर नजर रखी जाएगी। परिवहन विभाग नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करेगा।
पीलीभीत से बीसलपुर तक करीब 40 किलोमीटर मार्ग को आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था माेर्थ की ओर से इस पार काम भी शुरू कर दिया गया है।
इस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। मार्ग पर लगाए गए कैमरों में सेंसर की मदद से तेज रफ्तार, सीट बेल्ट-हेलमेट, क्षमता से अधिक सवारी आदि की निगरानी की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को चिह्नित किया जाएगा।
इसके बाद मोर्थ वह सूची परिवहन विभाग को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद विभाग नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।