फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार दंपती और पुत्री कार की चपेट में आकर घायल हो गए। सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पिता-पुत्री को मृतक घोषित कर दिया, जबकि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अमरिया कस्बे के जश्न शादी हॉल के पास रविवार रात करीब आठ बजे हुआ। क्षेत्र के गांव बड़ापुरा निवासी शमशेर खां (45) अपनी पत्नी नसीम बेगम (40) और पुत्री कशिश (18) के साथ बरेली के अरसिया बोझ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।
अमरिया कस्बे के निकट बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में दंपती समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद तीनों को सीएचसी भेजा गया। बताया जाता है कि चिकित्सक न होने से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पिता-पुत्री को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं महिला का गंभीर हालत में उपचार शुरू किया गया। हादसे के बाद कार का टायर फट गया। बावजूद इसके चालक कार लेकर करीब दो किलोमीटर तक भागा। इसके बाद आगे न बढ़ने पर वह कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें