फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चचेरी बहन की शादी से लौट रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
मृतक रामकृष्ण फाइल फ़ोटो
विज्ञापन
बरखेड़ा। चचेरी बहन की शादी से लौट रहे युवक की पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर पतरसिया के पास किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। वाहन चालक की तलाश में पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी रामकृष्ण (36) झम्मनलाल शनिवार शाम अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने बीसलपुर कोतवाली के गांव जसौली गए थे। देर रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव पतरसिया के पास उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई।
हादसे में रामकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी आ गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक रामकृष्ण मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी उर्मिला, दो पुत्री और एक बेटा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, वाहन की तलाश में जुटी है।

मृतक रामकृष्ण फाइल फ़ोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें