फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मंडी गेट पर जलाई गन्ने की होली

Sat, 28 Oct 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
bku - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गन्ना मूूल्य वृद्धि पर जताई नाराजगी 
विज्ञापन

गन्ना मूल्य वृद्धि को नाकाफी बताते हुए भाकियू ने नाराजगी व्यक्त की है। प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने गन्ने की होली जलाकर विरोध जताया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन साैंपा। 
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत मंडी परिसर स्थित कृषक भवन में बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में मात्र 10 रुपये की बढ़ोतरी की है जो काफी कम है, जबकि पिछले दो वर्षों में लागत में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर मूल्य वृद्धि के नाम पर दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा कि लागत को देखते हुए कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल के दाम किसानों को मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने कहा कि गजरौला क्षेत्र मेें बदमाशों ने धान लेकर मंडी आ रहे किसान से ट्रैक्टर ट्राली लट ली जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जल्द खुलासा नहीं करती तो भाकियू आंदोलन करने को विवश होगी। मंडलीय संगठन मंत्री भजनलाल क्रोधी ने कहा कि नहरों की सफाई अब तक शुरू नहीं हुई है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए समय से पानी उपलब्ध नहीं हो सकेगा। पंचायत के बाद किसानों ने मिल गेट पर एकत्र होकर गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें दिनेश कुमार, बाबूराम वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, कुंदनलाल गंगवार, बूटा सिंह आदि थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें