फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर रस्म अदायगी, आढ़तों पर अंबार

Sat, 28 Oct 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
dhan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धान खरीद में दुर्व्यवस्थाओं का अंबार, किसान हो रहा परेशान 
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था अभी भी ठीक नहीं हो सकी है। कई दिन तक सरकारी क्रय केंद्रों पर नमी का चक्कर बता किसानों को टरकाया जाता रहा, लेकिन समय बीतने के साथ और मौसम के ठीक होने के कारण नमी का चक्कर भी लगभग खत्म हो चुका है। इसके बाद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का धान खरीदे जाने के नाम पर रस्म अदायगी हो रही है। गांव में तो सरकारी खरीद केंद्रों का हाल और भी बुरा है। सरकारी अव्यवस्थाओं एवं मिलीभगत के चलते किसान लुटने को मजबूर हो रहा है। इस जमीनी हकीकत के बाद भी सरकारी खरीद के आंकड़े कागजों में लगातार ऊंचाई छू रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने कुछ ऐसे ही क्रय केंद्रों पर धान खरीद की हकीकत परखी। पेश है लाइव रिपोर्ट- 
000 
सीन-1 
मंडी के एफसीआई केंद्र पर एक ट्राली धान पहुंचा था जिसकी खरीद के लिए पंखा लगाकर पहले धान की सफाई कराई जा रही थी जबकि इसके पास के केंद्र पर दो ट्रालियां उतरने के इंतजार में थीं। 
विज्ञापन

000 
सीन-2 
एससीआई के निकट ही आरएफसी का क्रय केंद्र है। इस पर गांव बिठौरा के किसान के धान की तौल कराई जा रही थी। इस केंद्र पर सुबह से यह पहली तौल थी। 
00000 
सीन-3 
मंडी समिति में पूर्वी कैंटीन के निकट खाद्य विभाग का क्रय केंद्र लगा हुआ है। इस केंद्र पर एक ट्राली की तौल हो चुकी थी, एक की तौल चल रही थी जबकि दो ट्रालियां तौल के इंतजार में खड़ी थीं। 
000 
सीन-4 
मंडी सचिव के आवास के सामने स्थित टिन शेड में पीसीएफ का क्रय केंद्र लगा हुआ है। इस पर न्यूरिया क्षेत्र के किसान बलकार सिंह धान लेकर पहुंचे थे लेकिन केंद्र प्रभारी रामशंकर मौजूद नहीं थे। 
0000 
ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हो रही खरीद 
अमरिया क्षेत्र के मुडलिया से धान लेकर पहुंचे किसान मंजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खरीद नहीं हो रही है। यदि गांव में क्रय केंद्र होता तो डीजल खर्च करके शहर की मंडी क्यों आना पड़ता।  
0000
आंकड़ों में बढ़ रही सरकारी खरीद 
पीलीभीत। जिले में सरकारी खरीद सिर्फ आंकड़ों में ही हो रही है। जबकि किसान अपनी फसल का वाजिब मूल्य पाने को भटक रहा है। दीपावली से पूर्व 18 अक्तूबर तक जिले में धान की खरीद लगभग 20 हजार क्विंटल थी जो सोमवार से शुक्रवार यानि पांच दिन में लगभग 50 प्रतिशत बढ़कर 30 हजार क्विंटल हो गई। 
000000 
जहां क्रय केंद्र वहां पहुंचना मुश्किल 
जमुनिया। खाद्य विभाग की ओर से जमुनिया गांव में खरीद केंद्र लगाया गया है लेकिन यह केंद्र जिस मनरेगा भवन में खोला गया है उस तक पहुंचना मुश्किल है। इस पर कुछ लोगों ने विरोध जताकर नोडल अधिकारी से शिकायत की थी। इस पर शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर क्रय केंद्र को हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाने का प्रयास शुरू किया बड़ी संख्या मे पहुंचे किसानों ने केंद्र हटवाने पर विरोध जताया। इस पर पुलिस को भी बुलाया गया लेकिन निर्णय नहीं हो पाया। इसके चलते तौल रोक दी गई। 
विज्ञापन

000000 
धान में नमी और क्रय केंद्रों पर धन की कोई समस्या नहीं है। धान के सभी क्रय केंद्रों पर खरीद की जा रही है। जमुनिया क्रय केंद्र पर गांव के ही कुछ किसान हटवाने और कुछ इसी स्थान पर तौल कराने की जिद कर रहे हैं। दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। 
डॉ. अविनाश झा, डिप्टी आरएमओ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें