पूरनपुर। स्वतंत्रता दिवस में भाकियू चढूनी गुट, व्यापारियों और अन्य ने नगर में तिरंगा रैली निकाली। भाकियू की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में बिजली का निजीकरण बंद हो, किसानों का कर्ज माफ करने, किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने, 10 साल पुराने डीजल इंजनों पर लगी रोक हटाने, गन्ना का मूल्य 450 रुपये घोषित कराने आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो, बलजिंदर सिंह, श्यामलाल, प्रदीप ढाली, अमल हलधर आदि शामिल रहे। पंडित राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन अमित मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उप डाकघर के समीप से शुरू हुई तिरंगा यात्रा स्टेशन रोड, बाजार रोड, पकडिय़ा चौराहा होते हुए कोतवाली के समीप पहुंचकर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष गुंजन सक्सेना ने किया।
शिवम भौदरिया, प्रदीप शुक्ला, नगर पालिका सदस्य मुकेश गुप्ता, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा, देव शर्मा, त्रिभुवन शर्मा, मुनेंद्र पाल सागर, रवि जायसवाल, श्याम सिंह आदि शामिल रहे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से भी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगराध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, रवि जायसवाल, सैयद जफर अली, विवेक खंडेलवाल, नितिन वर्मा आदि शामिल रहे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। साबरी अहाता से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को पूर्व विधायक अरशद खां, सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मास्टर रेहान रजा खां, संजय खां, फिरोज अहमद आदि इसमें शामिल रहे।
पूरनपुर में निकल गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग- आयोजक