बीएड परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक करते डीएम।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। छह जुलाई को 11 केंद्रों पर होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच होगी। डीएम ने शुक्रवार को परीक्षा की तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक में इस बाबत निर्देश दिए। कहा कि गड़बड़ी या अव्यवस्था मिली तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।
परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से बारह बजे के बीच होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो से पांच बजे के बीच होगी। गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएम पुलकित खरे ने सभी केंद्र व्वस्थापकों, स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट से परीक्षा से पहले सभी केंद्रों का निरीक्षण का रिपोर्ट मांगी है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। बिजली, पेयजल आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि केंद्र पर अगर कोई कमी पाई जाती है तो केंद्र व्यवस्थापकों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मचारियों के पास अनिवार्य रूप से आईडी हों। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी मिलती है तो केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिम्मेदार होंगे।
परीक्षा से पहले केंद्रों को सेनेटाइज कराने, हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान किसी के पास मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। परीक्षा के दिन केंद्र के आसपास की फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।