फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल: फाइनल में पहुंचीं गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की गर्ल्स टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित 26 वीं प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर की गर्ल्स टीमें पहुंच गई हैं। बालक वर्ग के फाइनल देर शाम तक जारी थे।
विज्ञापन

इससे पहले क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में गौतम बुद्ध नगर ने आगरा को 102-18 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग के मुकाबलों मं लखनऊ ने बुलंदशहर को 75-08 के बड़े अंतर से हराया। कांटे के मुकाबले में गौतम बुद्ध नगर ने मुरादाबाद को 65-53 से हराया। आगरा ने बागपत पर67-33 से जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को 47-06 से हरा दिया। बुलंदशहर क टीम ने मेरठ को 31-15 से हराया। शाम को हुए मुकाबले में गौतमबुद्ध नगर की बालिका टीम ने वाराणसी को 40-28 के अंतर से हराया। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में गाजियाबाद ने बुलंदशहर को 46-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गाजियाबाद की तरफ से कृतिका टॉप स्कोरर रहीं। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में गौतम बुद्ध नगर ने वाराणसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें