फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सामान्य को न्याय दिलाने के लिए मिलकर प्रयासरत रहेंगे बार और बेंच : अब्दुल शाहिद

Tue, 20 May 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल शाहिद कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को पहली बार जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन सामान्य को बेहतर न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच मिलकर प्रयासरत रहेंगे। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट व महासचिव आनंद मिश्रा ने जिला जज का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने उन्हें जनपद की प्रसिद्ध बांसुरी भी भेंट की। इसपर जिला जज ने बांसुरी पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार बांसुरी की धुन हम सबको आनंदित करती रहती हैं उसी तरह हम सबको अच्छे कार्य करने चाहिए। इस मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार सिन्हा, मोटर वाहन दुर्घटना प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी शिव कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार डूंगरा कोटी ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर अविनाश चंद्र मिश्रा, अशोक पाठक एवं जियाउद्दीन जिया ने काव्य पाठ किया। दिनेश यादव ने बांसुरी वादन किया। कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश महेशानंद झा, विशेष न्यायाधीश अनु सक्सेना, अपर सत्र न्यायाधीश आतिफ शमीम, स्पेशल जज टीएन पासवान, अपर सत्र न्यायाधीश गीता सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल, अधिवक्ता हर्षवर्धन पांडे, विवेक अवस्थी, अशोक बाजपेई, बाबूराम शर्मा, वृंदावन मौर्य, महेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें