फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं के वध के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2015 11:15 PM IST
Sherpurklan
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशुओं के वध के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने पशुओं का वध करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित पशुओं का वध किसी कीमत पर न होने देने और वध होने पर आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपने की चेतावनी दी। गांव में इसको लेकर डुग्गी भी पिटाई गई।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बावजूद गांव में प्रतिबंधित पशुओं का वध नहीं रुक रहा है। पुलिस ने बुधवार को एक घर में छापा मारकर प्रतिबंधित पशुओं का वध होता पकड़ा था। बृहस्पतिवार को गांव के इतायत खां चौराहा पर एकत्र हुए लोगों ने प्रतिबंधित पशुओं के वध और वध करने के आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धंधे में मात्र कुछ लोग लिप्त है। बार-बार गांव में प्रतिबंधित पशुओं का वध होता पकड़े जाने पर तमाम लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है। अब प्रतिबंधित पशुओं का वध किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। तय किया गया कि प्रतिबंधित पशुओं का वध करने पर अब आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा जाएगा। इसको लेकर गांव की मुख्य सड़क और मोहल्ला कुरैशियान में डुग्गी भी पिटवाई गई। प्रदर्शन करने वालों में असलम खां, आफाक खां, मुन्नन खां, वसी उल्ला खां, सादिक हसन, गुड्डू खां, छोटे खां, अकील बेगम, अच्छन खां, छोटो, छुन्नन खां, आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें