फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर तक मनाया। कोरोना महामारी के चलते जिले भर में कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर देश का अभिन्न अंग हो गया है। इसमें डॉ. मुखर्जी का त्याग और बलिदान शामिल है। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक रामसरन वर्मा, किशनलाल राजपूत, संजय सिंह गंगवार, महामंत्री गुरुभाग सिंह, धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, राकेश सिंह, तुलाराम लोधी आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। बूथ 305 पर हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष आशीष शुक्ला, रोहित मिश्रा, संगीता सिंघल, मनोज मिश्रा, अशोक राजा, सुभाष बाजपेई, श्याम गुप्ता मौजूद रहे। विधायक बाबूराम पासवान ने लखनऊ स्थित आवास पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें