फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक पूरनपुर सीएचसी पहुंचे डीएम, प्रभारी डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ गायब मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मंगलवार सुबह लखनऊ से लौट रहे डीएम वैभव श्रीवास्तव हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को सीएचसी भिजवाने के बाद खुद भी वहां पहुंच गए। इलाज को लेकर उन्होंने निर्देश तो दिए ही, सीएचसी के कामकाज का भी निरीक्षण कर लिया। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह और पूरा स्टाफ गायब मिला। केवल दो डॉक्टर ही मौजूद मिले। डीएम ने उपस्थित रजिस्टर पर नदारद डॉक्टर और कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाकर रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए और सीएमओ से फोन पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कोराना महामारी के चलते सीएचसी खुलने का समय सुबह आठ बजे से है। डीएम तो मंगलवार को सुबह नौ बजे पहुंचे थे, इसके बावजूद एक एमबीबीएस और एक आयुष चिकित्सक के अलावा पूरा स्टाफ गायब मिला। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। वहां मौजूद डॉ. सहसपाल सिंह को घायल संतोष का इलाज गंभीरता से करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल से फोन पर बात कर कहा कि सीएचसी में घोर लापरवाही हो रही है। बिलसंडा सीएचसी के लिए पहले से स्थानांतरित प्रभारी चिकित्साधिकारी को हर हाल में मंगलवार को ही रिलीव करने को कहा। उनके निर्देश पर शाम को उन्हें रिलीव भी कर दिया गया।
डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को भी सीएचसी पर ध्यान देने को कहा। डीएम ने उपस्थित रजिस्टरों पर गायब चिकित्सक और कर्मचारियों की गैरहाजिरी दर्ज कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। सीएचसी से बाहर निकलने के बाद डीएम कोतवाली गेट पर पहुंचे। वहां बगैर हेलमेट और बिना मास्क लगाए वाहन चालकों को रुकवाकर उनके चालान कराए, 30 वाहनों को कोतवाली में खड़ा कराया। डीएम की चेकिंग में बगैर मास्क और हेलमेट के दो होमगार्ड और दो कांस्टेबल भी फंस गए। डीएम ने उनसे नाराजगी जताई और कहा कि जब वही ऐसा कर रहे हैं तो फिर आम पब्लिक कैसे नियमों का पालन करेगी।
विज्ञापन

नेता का ऊपर हाथ होने से बच जाते थे एमओआईसी
करीब नौ महीने पहले निरीक्षण को आई जिले की नोडल अधिकारी ने भी प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने के निर्देश सीएमओ को दिए थे, लेकिन एक नेता की नजदीकी और विभागीय अफसरों पर मजबूत पकड़ के चलते नोडल अधिकारी के निर्देश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। डीएम की नाराजगी के बाद इस बार प्रभारी चिकित्साधिकारी को नेता जी से पैरवी कराने का मौका ही नहीं मिल पाया।
नियम उल्लंघन पर कटा चालान तो वकीलों ने किया विरोध
पूरनपुर। डीएम के जाने के बाद सीओ योगेंद्र कुमार ने कोतवाली गेट पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कराया। बगैर मास्क के 19 और बगैर हेलमेट के 35 बाइक सवारों का चालान किया गया। इसमें दो वकीलों की बाइकों का भी चालान हो गया। वकीलों ने चेकिंग अभियान पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि मुवक्किलों के आने का समय है। अगर ऐसे समय चेकिंग हुई तो उनके मुवक्किल नहीं आएंगे। सीओ योगेंद्र कुमार का कहना था कि हेलमेट, मास्क न होने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें