फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञानियों ने ली नम भूमि संरक्षण की शपथ

Tue, 03 Feb 2015 12:31 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व वेट लैंड दिवस पर वेट लैंड के संरक्षण का आह्वान किया गया। इस दौरान बाल विज्ञानियों को नम भूमि संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


डीएनए क्लब के तत्वावधान में सोमवार को राम इंटर कालेज में विश्व वेट लैंड दिवस मनाया गया। गोष्ठी में कहा गया कि वेट लैंड मानव या प्रकृति निर्मित ऐसे क्षेत्र होते हैं, जहां रुका हुआ जल एकत्र हो या गतिशील हो और उसकी गहराई छह मीटर से अधिक न हो। वेट लैंड, जैव विविधता संरक्षण, जल आपूर्ति, कृषि कार्य आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बताया गया कि आज वेटलैंड अति दोहन, जनसंख्या वृद्धि आदि के चलते प्रभावित हो रहे हैं। इनके संरक्षण की आवश्यकता है ताकि विकास कार्य व वेट लैंड के बीच समन्वय बना रहे। इसके संरक्षण के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है। गोष्ठी में अजय शर्मा, समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। इसमें क्विज प्रतियोगिता में प्रदीप, अभिनव, अर्श, वाद विवाद में संजीव, वैभव पांडेय, अभिभाषण में आशुतोष, कहानी में आशीष, पोस्टर में निशांत, मॉडल में मुकेश कुमार ने बाजी मारी।
विज्ञापन


समापन पर बाल विज्ञानियों को नम भूमि संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर चेतन कुमार, विशाल गर्ग, नाजिश अली, शिवम, नितेश, शिवम गंगवार, सोहनलाल, पंकज कुमार, रामसेवक, विक्की मौर्य, सुधीर कुमार, आशीष मिश्रा, पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें