विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स में अवैध वसूली का आरोप
लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन
देकर कार्रवाई की मांग की।
विहिप और बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं ने
सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर टोल टैक्स में अवैध वसूली का आरोप लगाते
हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धार्मिक स्नानों के दिन
शारदा नदी के धनाराघाट सहित नदी के अन्य घाटों पर उतराई के नाम पर अवैध
वसूली की जाती है।
इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय मेें दो सूत्रीय ज्ञापन
दिया। ज्ञापन में अवैध वसूली पर रोक लगवाने, शुल्क वसूली का बोर्ड लगवाने
की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विहिप के जिला संगठन मंत्री महादेव
गाईन, बजरंग दल के जिला संयोजक रूम सिंह यादव, रामविनोद, विनय सरकार, सुशील
अग्निहोत्री, अरविंद कुमार, रोशन लाल, रामेंद्र प्रसाद आदि थे।