फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मेला : बच्चों ने लगाए स्टॉल, प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

Fri, 15 Nov 2024 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार को जिले के बेसिक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने तरह-तरह के स्टॉल लगाए। शिक्षकों और अभिभावकों ने खरीदारी की। कई प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित बाल मेले में बीएसए अमित कुमार सिंह और समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई भी शामिल हुए। बच्चों ने कई स्टॉल लगाए और सामान्य ज्ञान व कई अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
वहीं, कंपोजिट विद्यालय डोरीलाल भीमसेन में बच्चों ने खेलों में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापिका डॉ. परिणीता सिन्हा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर विभा मिश्रा, नीरज अरोड़ा, नीतू, संगीता आदि मौजूद रहीं। मरौरी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मंगदपुर में भी बाल मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया बाल दिवस
बीसलपुर। चुर्रासकतपुर, गोवल, जसकरनापुर, बैरा, भगवंतपुर करोड़, नगीपुर अखौला स्थित बेसिक विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। दुबे प्राथमिक विद्यालय, नवीन दुबे प्राथमिक विद्यालय आदि में भी बाल मेले का आयोजन हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय चुर्रासकतपुर में आयोजित मेले का उद्घाटन एआरपी मुईन अहमद खां ने किया। संवाद

आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा बाल मेला
मझोला/बरखेड़ा।। ग्राम गिद्धौर के आंगनबाड़ी केंद्र पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें नोडल शिक्षिका सुनीता जोशी और बबीता रानी प्रधानाध्यापिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमवती, प्रेमलता आदि के सहयोग से बाल मेला लगवाया गया। बच्चों ने गुब्बारा बचाओ, कला, आकृति में रंग भरो सहित कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरखेड़ा में बाल मेला लगाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल व खंड विकास अधिकारी बरखेड़ा प्रेम सिंह मौजूद रहे। संवाद
बच्चों ने लगाए खाद्य पदार्थों के स्टॉल

बिलसंडा। नगर के गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह स्काउट गाइड के तत्वावधान में बाल दिवस मेले का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें