फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाल को हराकर बहराइच टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

Sun, 15 Nov 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच में भिडते बहराइच और नेपाल टीम
विज्ञापन
पूरनपुर। विवेकानंद मैत्री फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को माइकल इलेवन क्लब बहराइच और टीवाईसी क्लब नेपाल के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी पर रहीं। जीत-हार का निर्णय निकालने के लिए टीमों को खेल के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें बहराइच की टीम के खिलाड़ियों ने दो गोल दाग कर टीम को 4-2 से जीता दिया। रविवार को बहराइच और गोला की टीम के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

चंदिया हजारा के फुटबॉल मैदान पर चल रही स्वामी विवेकानंद मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच बहराइच और नेपाल की टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों की ओर से संघर्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया गया। खेल के पहले हॉफ में नेपाल के खिलाड़ियों ने दो गोल किए। जबकि बहराइच की टीम की ओर से एक गोल किया गया।
पहले हॉफ तक नेपाल 2-1 से आगे रही। खेल के दूसरे हॉफ में बहराइच के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर गोल कर टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। हार-जीत का परिणाम निकालने को आयोजन मंडल ने दोनों टीमों को खेल के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। अतिरिक्त समय में बहराइच टीम के खिलाड़ी जीतू राजी ने दो गोल कर टीम को 4-2 से जीत दिला दी। इसके साथ ही बहराइच की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। जीतू राजी के अच्छे प्रदर्शन पर उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ग्राम पंचायत प्रशासक वासुदेव कुंडू ने बताया कि रविवार को गोला और बहराइच की टीम के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। मिथुन मंडल, प्रवीर सरकार, प्रमोद मिस्त्री, सुबोध सरकार, गौरंग मंडल, मोहनराय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें