फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेट्रोल मूल्य मांगने पर मारपीट, सेल्समैन से बैग लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली के गांव कामघाट के पेट्रोल पंप का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी

बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव कामघाट के पेट्रोल पंप पर रविवार शाम पेट्रोल के रुपये मांगने पर बाइक सवार तीन युवकों ने पंप कर्मचारियों से मारपीट की। रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। पुलिस ने अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी धर्मेंंद्र गंगवार ने बताया कि दियोरिया कोतवाली के गांव कामघाट में उनका पेट्रोल पंप है। रविवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने बाइक में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया। राशि दिए बगैर जाने लगे। सेल्समैन पवन कुमार ने जब राशि मांगी तो वे लोग गाली-गलौज करने लगे। सेल्समैन पवन कुमार और चौकीदार छोटेलाल ने जब बाइक रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने दोनों कर्मचारियों को लात-घूसों से पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने सेल्समैन से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में वे बीसलपुर की ओर भाग गए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कर्मचारियों ने फोन पर पंप मालिक को पूरे मामले की जानकारी दी। पेट्रेाल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों युवकों के फोटो कैद हो गए है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने दियोरिया कोतवाली में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि वह संभल में वीआईपी ड्यूटी करने आए हैं। लौटकर आने पर इस मामले को देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें