बीसलपुर। पुलिस परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महीपाल सिंह को दिया। सात ही भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को लीक करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन देने से पहले अभ्यर्थियों ने तहसील परिसर में इस मुद्दे को लेकर काफी हंगामा भी किया। ज्ञापन देने वालों में गौरव कुमार, प्रमोद मिश्रा, शिवम कुमार, सुनील कुमार, राजबहादुर, मनोज कुमार, पराग, शीतल, रमेश, दीपांशू, कमलेश, दीपकमल, विजय, विवेक और रामपाल शामिल थे। अभ्यर्थियों में प्रश्नपत्र लीक करने का प्रयास करने वालों के प्रति काफी रोष दिखा। संवाद