फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम चौराहा और शारदा नहर पुल का रोड़ा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। असम चौराहा पर बनने वाले फ्लाईओवर में फंसा बिजली लाइन का रोड़ा दूर हो गया है। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने पावर कॉरपोरेशन द्वारा भेजा गया लाइन शिफ्ट करने का रिवाइज स्टीमेट स्वीकृत कर दिया है। अब 13 जून को तकनीकी बिड खुलेगी और उसके बाद फाइनल बिड। असम चौराहे के साथ ही शारदा नहर पर बनने वाले पुल की टेंडर प्रक्रिया की पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

असम चौराहा पर 99.52 करोड़ की लागत 650 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाना है। दोनों साइड में 210-210 मीटर की एप्रोच लाइन बनाई जाएगी। कुल 1070 मीटर का निर्माण कार्य होना है। इसका बजट पहले ही एनएचएआई को आवंटित हो चुका है। वहीं, हरदोई ब्रांच की शारदा नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर ओवरब्रिज बनाया जाना है।
दोनों साइड में 300-300 मीटर की एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। इसका बजट भी जारी हो चुका है। करीब डेढ़ साल में प्रोजेक्ट पूरा होना है। टेंडर प्रक्रिया मई में ही पूरी होनी थी लेकिन असम चौराहे पर बिजली की लाइन का पेंच फंस गया। पावर कॉरपोरेशन द्वारा भेजा गया लाइन शिफ्ट करने का स्टीमेट एनएचएआई ने मंजूर नहीं किया और इसे रिवाइज करने को कहा।
विज्ञापन

जिले से स्टीमेट पावर कॉरपोरेशन के आला अधिकारियों को भेजा गया। रिवाइज स्टीमेट अब एनएचएआई को भेेजा गया है, जिसपर विभाग सहमत हो गया है। अब जल्द ही असम चौराहे की लाइन शिफ्ट हो जाएगी। दूसरी तरफ एनएचएआई ने टेंडर की प्रक्रिया तेज कर दी है। 13 जून को तकनीकी बिड खुलेगी।
जिनकी तकनीकी बिड स्वीकृत होगी, उन एजेंसियों से फाइनल बिड मांगी जाएगी। उम्मीद है कि जून में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हालांकि काम शुरू होने में करीब तीन महीने का वक्त लग जाएगा। कहा जा सकता है कि बरसात के बाद सितंबर तक पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
-कई रूट के वाहनों को जाम से मुक्ति मिलेगी - हरदोई ब्रांच की शारदा नहर के जर्जर पुल से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के वाहन रोजाना गुजरते हैं। प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की संख्या हजार से ज्यादा होती है। पुल की सड़क एक लेन की है। इसके चलते कई बार लंबा जाम भी लग जाता है। वहीं, असम चौराहे पर भी रात को जाम की स्थिति बन जाती है। फ्लाईओवर बनने से लंबी दूरी के वाहनों को ज्यादा फायदा मिलेगा। वह बिना जाम में फंसे आसानी से चौराहा पार कर सकेंगे।
पीलीभीत असम चौराहे पर बिजली लाइन शिफ्ट होने का रिवाइज स्टीमेट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही लाइन चौराहे से शिफ्ट हो जाएगी। 13 जून को तकनीकी बिड खुलेगी। उसके बाद फाइनल बिड होगी। जून में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तीन महीने के भीतर असम चौराहा फ्लाईओवर और शारदा नहर ओरवब्रिज का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें