पीलीभीत। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाकर जिले में 38 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्त पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 27 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। इसके बाद आंगनबाड़ी सहायिकाओं को ईसीसीई किट का वितरण किया।
विज्ञापन
सोमवार को विकास भवन स्थित गोमती सभागार में बाल विकास परियोजना कार्यालयों के लोकार्पण व नवचयनित सहायिकाओं का नियुक्त पत्र वितरण का सजीव कार्यक्रम दिखाया गया। इस मौके पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अजय गंगवार, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद 27 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। वहीं बरखेड़ा से चयनित 25 व शहर से चयनित 13 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के बाद बाल विकास विभाग के केंद्रों के ईसीसीई किट का वितरण किया गया। इसमें फर्नीचर, खिलौना आदि सामान दिया गया। इस मौके पर सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद