फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला कलां थाना क्षेत्र के गांव गांधी नगर में रसोई का काम करते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी 35 वर्षीय शिक्षा पटारी पत्नी निखिल पटारी सोमवार को घर की रसोई में मिक्सर से चटनी बना रही थीं। इसी दौरान मिक्सर में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के समय परिजन घर के अन्य कामों में व्यस्त थे। इससे हादसे की तुरंत जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने रसोई में जाकर देखा तो शिक्षा फर्श पर बेसुध पड़ी थीं। परिजन उन्हें आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें