फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विकास भवन पहुंची भ्रष्टाचार निवारण इकाई टीम

Sun, 02 Mar 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल के नाम पर पीड़ित से 50 हजार रुपये घूस लेते धरे गए पंचायत विभाग के प्रधान सहायक संजय तोमर के मामले को लेकर भ्रष्टाचार निवारण इकाई की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार देर शाम विकास भवन पहुंची। जरूरी जानकारी जुटाई और संबंधित पत्रावली बरेली भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव सक्सेना की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण इकाई (एंटी करप्शन टीम) ने 21 फरवरी को विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी/ पंचायत विभाग के प्रधान सहायक संजय तोमर को घूस लेते हुए पकड़ा था। प्रधान सहायक ने पीड़ित से चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल के नाम पर 50 हजार रुपये की घूस ली थी।
टीम संजय तोमर को लेकर उनके घर और नकटादाना चौराहे के समीप स्थित जिम पर भी पहुंची थी। जेल भेजे जाने के बाद सीडीओ ने संजय तोमर को निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दो सदस्यीय टीम शुक्रवार की शाम विकास भवन पहुंची थी। डीपीआरओ कार्यालय और अन्य स्थानों पर जांच-पड़ताल की। संजय तोमर से संबंधित अन्य जानकारियां भी जुटाई हैं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि टीम ने शिकायत से संबंधित पत्रावली बरेली भिजवाने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें