बरखेड़ा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग की ओर से बुधवार को ग्राम ज्योरह कल्यानपुर में स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में अंकित गंगवार अव्वल रहे। 200 मीटर की दौड़ में किशन कुमार ने बाजी मारी।
400 मीटर की दौड़ में किशन प्रथम स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ में सौरभ गंगवार अव्वल रहे। लंबी कूद में मोहम्मद अरबाज, ऊंची कूद में मोहम्मद अरबाज ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में ज्योरहकल्यानपुर की टीम जीती। वॉलीबाल में कैलाश की टीम प्रथम रही। भारोत्तोलन में 70 किलो वर्ग में योगेश कुमार अव्वल रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में संजना प्रथम रहीं। 200 मीटर की दौड़ में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ में सरोज प्रथम रहीं। लंबी कूद में अंजू सागर ने बाजी मारी।
कबड्डी प्रतियोगिता में ज्योरहकल्यानपुर की टीम प्रथम रही। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अमित कुमार की उपस्थिति में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गंगवार द्वारा प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल गंगवार, पीटीआई सर्वेंद्र कुमार शुक्ल, प्रशांत शुक्ला, खेमकरन गंगवार आदि मौजूद रहे।