फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत

Tue, 22 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
सड़क हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
22पीबीटीपी 14, 15 
विज्ञापन


ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत
दूसरे हादसे में बाइक की टक्कर से वृद्ध ने दम तोड़ा
 
अमर उजाला ब्यूरो 
पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र में रौतापुर मोड़ पर बाइक की टक्कर से गांव बढेपुरा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उधर बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को ट्रॉली से कुचलकर गांव परानपुर निवासी 21 वर्षीय परमेश्वरी दयाल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
बीसलपुर के गांव परानपुर निवासी खुशाली राम ने बताया कि सोमवार को देर शाम गांव का ही एक युवक अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर कस्बा टिकरी से लौट रहा था। ट्रॉली पर उनका पुत्र परमेश्वरी दयाल भी खड़ा था। नहर की पुलिया के पास ट्रॉली में लगे झटके से परमेश्वरी दयाल ट्रॉली के नीचे जा गिरा और पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बढेपुरा निवासी अंगने लाल होली का सामान लेने पैदल बिलसंडा आ रहे थे। बीसलपुर रोड पर रौतापुर मोड़ के पास जादौपुर निवासी सोनू ने बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला। घायल वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वृद्ध को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय अंगनेलाल की रास्ते में मौत हो गई। जिस पर परिवार वाले शव लेकर गांव लौट आए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के पुत्र बालकराम, दो पुत्री कलावती, जय देवी, पौत्र उमाशंकर, उर्वेश, जितेद्र, राम खिलावन, प्रेम शंकर और पौत्री विकलांग माधुरी हैं। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें