हिंदू संगठन के नेता की सीओ सिटी से नोकझोंक
ग्रामीणों के पक्ष में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर नारेबाजी शुरू कर दी। थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। पुलिस पर लेनदेन कर बचाने के आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। कहा कि अन्य घटनाओं में पुलिस आरोपी पक्ष के परिजनों को पकड़ कर बैठा लेती है, लेकिन इस घटना में 12 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने किसी को नहीं पड़ा। इस दौरान सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी की पंकज शर्मा से नोक झोंक भी हुई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया।