फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आगरा ने मुरादाबाद पर 5-0 से हासिल की जीत

विज्ञापन
जीत के लिए जोर आजमाइश करते फुटबाल ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कुल छह मैचों में देवीपाटन, लखनऊ, झांसी, आगरा व मेरठ की टीमों ने जीत हासिल की। छठा मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को छह मुकाबले हुए। पहला मैच देवीपाटन मंडल और अयोध्या मंडल के बीच हुआ। इसमें देवीपाटन ने 2-0 से जीत हासिल की। इस मैच का शुभारंभ नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त करके किया।
दूसरा मुकाबला चित्रकूट मंडल और लखनऊ डीएफए के बीच हुआ। इसमें लखनऊ ने 5-0 से बाजी मारी। तीसरे मैच में झांसी ने बनारस को 1-0 से हराया। चौथे मुकाबले में आगरा ने मुरादाबाद पर 5-0 से बड़ी जीत हासिल की। पांचवें मैच में मेरठ ने सहारनपुर को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

छठा मैच गोरखपुर मंडल और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच हुआ। यह बराबरी पर समाप्त हुआ। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ओलंपिक संघ अध्यक्ष अनिल महेंद्र ,जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, फुटबॉल संघ अध्यक्ष कपिल देव सिंह, अभय प्रताप सिंह, जहीर अहमद, अमजद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें