फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद को 59 कमीशन एजेंट नियुक्त

Wed, 15 Apr 2015 11:57 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी खरीद बढ़ाने को शासन के निर्देश पर जिले में 59 कमीशन एजेंट नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद भी सरकारी खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। क्रय केंद्रों से गेहूं रिजेक्ट किए जाने से किसानों को आढ़तों पर गेहूं बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में सरकारी गेहूं खरीद को 1.32 लाख मीट्रिक का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए 144 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर मंगलवार शाम तक करीब 800 मीट्रिक टन गेहूं खरीद जा चुका है। सरकारी खरीद के लिए इस बार शासन ने आढ़तों से भी कमीशन पर खरीद के निर्देश दिए थे(

 जिसपर खाद्य विभाग ने आढ़तियों से मिले प्रस्ताव पर कमीशन एजेंटोें की सूची तैयार की है। इस सूची को बुधवार को डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी। डिप्टी आरएमओ ईश्वर चंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर मंडी के अलावा पूरनपुर, बिलसंडा और अमरिया में मिलाकर कुल 59 कमीशन एजेंट नियुक्त किए हैं। सभी को खरीद शुरू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकारी केंद्र सूने, मंडी में लग रहे ढेर
पीलीभीत। गेहूं की गुणवत्ता का बहाना बनाकर किसानों को क्रय केंद्रों से लौटाया जा रहा है। इस पर मजबूर किसान गेहूं लेकर मंडी पहुंच रहे हैं और यहां आढ़तों पर कम दाम पर अपनी फसल बेच रहे हैं। मंगलवार शाम तक सरकारी गेहूं खरीद मात्र 800 मीट्रिक टन तक ही पहुंच सकी थी जबकि मंडी में लगातार आवक बढ़ रही है।

 बुधवार को मंडी में करीब सात हजार क्विंटल की आवक दर्ज की गई। इसमें गेहूं की क्वालिटी और नमी के अनुसार 1250 रुपये से लेकर 1360 रुपये तक खरीद हुई। वहीं अच्छा और बीज की क्वालिटी का गेहूं 1580 रुपये तक खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें