फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Apr 2015 11:54 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता बुधवार को तहसील परिसर में जमा हुए और दो सूत्री मांगों को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों में केंद्र सरकार के प्रति काफी रोष दिख रहा था। आधे घंटे प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम एपी श्रीवास्तव को दिया।

ज्ञापन में ओला और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को अतिशीघ्र उचित मुआवजा दिलाए जाने और केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण बिल को वापस कराने की मांगें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुज गंगवार, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी रईस अंसारी, कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री डॉ नीतू मेहरोत्रा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, राजेंद्र कुमार, सत्यपाल, सुनील कुमार, रामप्रताप, वीरेंद्र कुमार, रामवीर सिंह और सत्यपाल सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें