फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिकायत के बाद सामने आए सभासद, ईओ के आरोपों को बताया गलत

Tue, 02 Dec 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को अपना पक्ष बताते सभासद। स्रोत : सभासद
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में गाली-गलौज और धक्कामुक्की के आरोप और ईओ की ओर से डीएम से शिकायत के बाद मंगलवार को सभासदों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मांगपत्र दिया है। डीएम को संबोधित इस मांगपत्र में ईओ के आरोपों को गलत बताया। पूरे प्रकरण में जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन


बीते 22 नवंबर को नगर पालिका में हुई बोर्ड बैठक में सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश को यथास्थिति रखने को लेकर हंगामा हुआ था। मामले में 24 नवंबर को नगर पालिका ईओ संजीव कुमार ने तीन सभासदों पर बोर्ड बैठक में गाली-गलौज, धक्कामुक्की करने व सरकारी पत्रावलियां फाड़ने के प्रयास सहित जातिसूचक शब्द कहने का गंभीर आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने की बात कही। इधर, मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल गुट के करीब नौ सभासदों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को दिया है। सभासदों ने ईओ की ओर से लगाए आरोपों की पारदर्शिता के आधार पर जांच कराए जाने की मांग की। ईओ पर प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया। सभासदों ने जांच के दौरान ईओ संजीव कुमार को कार्य से विरत करने की मांग की। इस दौरान सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, शैलेंद्र, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें