फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाद के बाद सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। शिकायत करने से नाराज छोटे भाई ने अपने पक्ष के लोगों के साथ बड़े भाई के घर के बाहर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव उमरिया निवासी ओमकार ने थाने पर तहरीर में कहा है कि उसका छोटा भाई सर्वेश अपना मकान बनवा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान एक ईंट उसकी गाय पर गिर गई। इसको लेकर वह अपने भाई के घर शिकायत करने के लिए गया। आरोप है कि इस बात को लेकर भाई सर्वेश, उसकी पत्नी भाग्यवती, पुत्र अजय, संजीव, प्रमोद और पुत्रवधू नेहा व सुधा लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर घुस आए।
आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इससे वह, उसका पुत्र प्रदीप, पुत्री सीता, मोहिनी और पुत्रवधू किशोरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चोटें अधिक होने पर प्रदीप, सीता और पुत्रवधू किशोरी देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें